{"_id":"580a550a4f1c1bf36e704fc2","slug":"mehul-massacre","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहुल की साइकिल मिली आरोपी का पिता फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेहुल की साइकिल मिली आरोपी का पिता फरार
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर पुलिस द्वारा बरामद की गयी मृतक मैहुल की साइकिल।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहुल हत्याकांड की तफ्तीश कर रही कोतवाली पुलिस को शुक्रवार शाम मोहल्ला मोरीगेट में मृतक की साइकिल मिली है। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी के परिजनों से पूछताछ की। वहीं आरोपी के पिता की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि चार दिन पहले दो दोस्तों ने सीएचसी में तैनात डॉ. भूपेंद्र के बेटे मेहुल की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को पुलिस मेहुल के पिता डॉ. भूपेंद्र सिंह को उस दुकान पर भी लेकर गई जहां आरोपियों ने मेहुल की हत्या से पहले कोल्डड्रिंक खरीदी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने कोल्डड्रिंक बेचने वाले दुकानदार से भी डॉ. भूपेंद्र की बात कराई। वहीं पुलिस आरोपियों में से एक के पिता के मोबाइल की लोकेशन भी तलाश कर रही है। मेहूल के पिता ने एक आरोपी के पिता पर शक जताया। पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल और वारदात के वक्त की लोकेशन तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि वारदात के अगले दिन मोहल्ला मोरीगेट में आरोपियों ने मेहुल की हत्या के बाद उसकी साइकिल को लावारिस हालत में खड़ी कर दिया था जिसे मोहल्ले के एक व्यक्ति ने अपने घर में खड़ा कर लिया था।
शुक्रवार शाम दुकानदार से मिली जानकारी पर पुलिस ने मेहुल के परिजनों की मौजूदगी में साइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के घर गई और परिजनों से पूछताछ की।