{"_id":"5793b2784f1c1b3c2bc4caff","slug":"married-to-burn-alive-for-the-sake-of-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
घरवालों से मिलने आई थी, लेकिन कभी वापस नहीं लौैटी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की खातिर अगौता थाना क्षेत्र के गांव ढकौली में शुक्रवार की देर रात एक विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। गंभीर हालत में विवाहिता को मेरठ में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पहासू थाना क्षेत्र के गांव त्यौरी निवासी लियाकत ने अपनी पुत्री सीमा की शादी पांच वर्ष पहले अगौता के गांव ढकौली निवासी वसीम पुत्र शरीफ के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
आरोप है कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे ससुरालीजनों ने सीमा के ऊपर केरोसीन उड़ेल कर आग लगा दी। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाकर मायके वालों को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर है। पीड़िता के पिता ने दहेज में दो लाख रुपये न देने पर विवाहिता को जलाने का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर, ननद समेत पांच के खिलाफ अगौता थाने में नामजद तहरीर दी। एसओ अगौता प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।