फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Married destroyed in suspicious, death

संदिग्ध हालात में जलकर विवाहिता की मौत

Thu, 04 Aug 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/खुर्जा जंक्शन
अमर उजाला ब्यूरो/खुर्जा जंक्शन Updated Thu, 04 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Married destroyed in suspicious, death
संदिग्ध हालात में जलकर विवाहिता की मौत। - फोटो : ब्यूरो

क्षेत्र के गांव रामगढ़ी में आग से जलकर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मायके पक्ष वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सास को हिरासत में ले लिया है। वही अन्य दो आरोपी फरार हैं।  छतारी क्षेत्र के बान गांव निवासी ब्रह्मपाल ने अपनी बेटी विनीता की शादी जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव रामगढ़ी निवासी भोला पुत्र स्व. बाबूराम जाटव से की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग कर उसे परेशान करते थे। आरोप है कि बुधवार रात ससुरालियों ने उनकी बेटी विनीता पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाकर मार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति भोला, नंदोई रबुपुरा निवासी पूरन और सास शांति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं ग्रामीणों की माने तो किसी बात को लेकर विनीता का पति से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।


चौकी प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर सास को गिरफ्तार कर लिया है अन्य दो आरोपी फरार हैं।  आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed