{"_id":"57334be64f1c1b911e919ab1","slug":"manipulating-teenager-entered-the-house-clothes-torn","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 11 May 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवक ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
मोहल्ला निवासी एक किशोरी से पड़ोस में रहने वाला युवक आए दिन छेड़छाड़ करता था। इसके चलते किशोरी काफी परेशान थी। आरोप है कि मंगलवार शाम किशोरी घर पर अकेली थी। इसी दौरान युवक घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसने किशोरी के कपड़े फाड़ दिए। किशोरी ने शोर मचाया तो पकड़े जाने के डर से युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घर आने पर किशोरी ने अपनी मां से आपबीती बताई।
विज्ञापन
किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंची उसकी मां ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।