{"_id":"570d32804f1c1bd70a4a6b25","slug":"love-after-marriage-beaten-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करने पर बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह करने पर बंधक बनाकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्रेमी युगल को परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी रचाना भारी पड़ गया। युवती के परिजनों ने विश्वास में लेकर उसे बुला ले गए। फिर बंधक बनाकर पिटाई करने के बाद पति के साथ भेजने से मना कर दिया। पति पत्नी को लेने पहुंचा तो धमकी देकर भगा दिया गया। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर दी है।
विज्ञापन
रानापुर गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र विनोद कुमार ने एसएसपी को बताया कि 5 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने ग्रेटर नोएडा निवासी से प्रेम विवाह कर लिया। ससुर का फोन पत्नी के मोबाइल पर आया और युवक को विश्वास में लेकर 9 अप्रैल को परिजन बेटी को घर ले गए।
विज्ञापन
मनोज का आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसे फोन किया, जिसमें उसने बताया कि उसके परिजनों ने बंधक बनाकर पीटा है। साथ ही आने के लिए भी मना कर दिया। 11 अप्रैल को जब वह पत्नी को लेने ससुराल गया तो धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर दी है।
विज्ञापन