फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Looted by lift company manager

लिफ्ट देकर कंपनी के मैनेजर को लूटा

Sun, 08 Jan 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 08 Jan 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Looted by lift company manager
2000 rupees

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में मिनी बस सवार बदमाशों ने निजी कंपनी के सीनियर मैनेजर को लिफ्ट देकर नकदी और मोबाइल लूट लिया। बदमाश काली नदी पुल के पास फेंककर भाग गए। पीड़ित ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव घतूरी निवासी मदन मोहन शर्मा पुत्र रामभूल शर्मा मुंबई की एक निजी कंपनी में सीनियर मैनेजर हैं। सात जनवरी की रात 11 बजे वे गाजियाबाद से बुलंदशहर आए थे। डीएवी तिराहे पर बस से उतरे और गांव के लिए बस का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन


तभी एक मिनी बस आई और शिकारपुर चलने की बात कही। बस में ड्राइवर समेत चार लोग बैठे थे। बस में बैठने के बाद बदमाशों में से एक ने गर्दन पर चाकू रख दिया और दूसरे ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर छह हजार रुपये, दो मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और काली नदी के पास फेंककर चले गए।

चाचा-भतीजे को बंधक बनाकर ले गए सौ क्विंटल धान
 गांव साबौता में शनिवार रात यमुना एक्सप्रेसवे के समीप स्थित खेत में सो रहे चाचा-भतीजे को बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाश ढाई लाख रुपये का धान गाड़ी में भरकर ले गए। विरोध करने पर  बदमाशों ने दोनों को पीटा। पुलिस ने मामला संदिग्ध बताते हुए  चोरी में दर्ज कर लिया गया है।


गांव साबौता निवासी किसान डाल चंद शर्मा ने बताया कि वह और उसका भतीजा मोहनलाल शर्मा खेत पर सो रहे थे। रात करीब 12:30 बजे 12 नकाबपोश बदमाशों ने दोनों को पीटा और बंधक बनाकर खेत में डाल दिया। दोनों को बंधक बनाने के बाद बदमाश करीब सौ क्विंटल धान गाड़ी में भरकर फरार हो गए।

रात करीब तीन बजे मुंह से एक-दूसरे की रस्सी खोलकर चाचा-भतीजों ने ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों के साथ रविवार दोपहर दोनों कोतवाली पहुंचे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed