{"_id":"571faaf74f1c1b7827a91892","slug":"looted-after-taking-off-clothes","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने उतरवाए कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों ने उतरवाए कपड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहरॉ
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। बैंक से 15 हजार रुपये निकालकर साइकिल से गांव लौट रहे किसान को रास्ते में बाइक सवार लुटेरों ने घेर लिया। तलाशी ली तो सिर्फ 58 रुपये और मोबाइल मिला। बैंक से निकाली रकम की तलाश में उन्होंने उसके कपड़े तक उतार दिए। फिर भी नगदी न मिली तो गुस्साए लुटेरों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। लुटेरे मोबाइल और 58 रुपये ही लेकर माजरा गांव की ओर भाग गए।
पीड़ित गांव जवासा निवासी बनारसी लोधी ने थाने पहुंच कर आपबीती सुनाई और लुटेरों को पहचानने का दावा किया। उसने बताया कि लुटेरों को उसने बैंक में देखा था। कैश की बाबत पूछने पर उसने बताया कि बैंक से निकाले 15 हजार रुपये उन्होंने अपने बेटे मनोज को दे दिए थे जो उनके पीछे दूसरी साइकिल पर आ रहा था।
थानाध्यक्ष जनक सिंह चौहान का कहना है कि मामला बाइक और साइकिल की टक्कर के बाद झगड़े का लगता है। मोबाइल कहीं गिर गया होगा। फिर भी पीड़ित को बुलाकर बैंक की सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई । पीड़ित किसी भी लुटेरे को नहीं पहचान पाया। बैंक में ग्राहकों से ज्यादा बाहरी आदमियों का जमावड़ा रहता है जिसकी सूचना अधिकारियों को भेजी जा रही है।