{"_id":"5741eea54f1c1b7818690a82","slug":"loggerheads-over-illegal-mining-mafia-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन को लेकर आपस में भिड़े माफिया, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन को लेकर आपस में भिड़े माफिया, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 22 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
mafia
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेसीबी पकड़ में आने के बाद खनन माफिया शनिवार रात आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच रात में जमकर फायरिंग हुई। ग्रामीणों ने पुलिस पर मिलीभगत से अवैध खनन कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शाहपुर और लुहाकर गांव के जंगल में यूपीएसआईडीसी (उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रीयल डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन) सैकड़ों बीघा जमीन का अधिग्रहण कर चुकी है। इस जमीन पर खनन माफिया रात में जेसीबी लेकर अवैध खनन करते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणोें ने बताया कि शनिवार रात दो खनन माफिया अपनी जेसीबी लेकर अवैध खनन करने पहुंच गए। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर दोनों गांवों के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों से खुद को घिरता देख आरोपी अपनी जेसीबी लेकर फरार हो गए। एसडीएम सिकंदराबाद अतुल कुमार ने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायतें आती रहती हैं।
जिसमेें कई बार कार्रवाई भी की गई। जगह की निगरानी कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस पर मिलीभगत से अवैध खनन कराने का आरोप लगाया है।