{"_id":"58b31dfe4f1c1bc0568310aa","slug":"lil-uncontrollable-just-took-two-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बस ने लील लीं दो जिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू बस ने लील लीं दो जिंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीआर इंटरनेशनल स्कूल के सामने अनियंत्रित एक प्राइवेट बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक बुलंदशहर के रहने वाले थे और दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। इससे पहले बस ने एक कार में टक्कर मार कर उसे खाई में गिरा दिया।
हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके पर ही बस छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। खरखौदा (मेरठ) थाना क्षेत्र में रविवार को मेरठ रोड स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल में एक कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गांव पांची निवासी योगेश त्यागी पत्नी बबली, राकेश त्यागी, पत्नी मिथलेश के साथ कार से आ रहे थे। जैसे ही वह स्कूल के पास पहुंचे तभी मेरठ से हापुड़ की ओर आ रही एक अनियंत्रित प्राइवेट बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिसमे चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
उसी समय हापुड़ से मेरठ जा रहे बाइक सवार दो युवकों को बस ने कुचल दिया। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान बुलंदशहर के थाना अगौता के गांव पवरसा निवासी दानिश (19) पुत्र साबिर और आकिल (22) पुत्र असगर के रूप में हुई।
कार की चपेट में आकर वृद्धा की मौत
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में हाईवे पर तेेज रफ्तार एक कार ने वृद्ध महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। शाहपुर जट्ट गांव निवासी वृद्धा सुदेश पत्नी महेंद्र सिंह रविवार सुबह थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में थाने के पास सड़क पार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार कार ने सुदेश को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
नहर पुलिया से टकराई बेकाबू कार, तीन घायल
मखैना नहर पुलिया पर रविवार तड़के बेकाबू कार के टकरा जाने से कार सवार तीन युवक घायल हो गए। जेसीबी की मदद से कार को पुलिया से हटाया गया। घायल युवक अमरोहा के रहने वाले हैं जो अलीगढ़ से अमरोहा जा रहे थे। सुबह करीब तीन बजे ईओन कार जैसे ही मखैना नहर पुलिया के घुमावदार रास्ते पर पहुंची।
कार बेकाबू होकर पुलिया से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया के मजबूत बने होने की वजह से कार युवकों सहित नहर में गिरने से बच गई। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रात का समय व आबादी से दूर होने की वजह से कोई मदद न मिलने पर पीड़ितों ने डायल सौ नंबर पर हादसे की जानकारी दी। सुबह घायल युवकों ने अनूपशहर पहुंचकर उपचार कराया।