फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Life imprisonment for the murder of two

हत्या में दो को उम्रकैद

Fri, 12 Aug 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 12 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for the murder of two
हत्या में दो को उम्रकैद - फोटो : ब्यूरो

बीबीनगर थाना क्षेत्र के लाडपुर गांव में एडवांस दिए रुपये मांगने पर युवक की हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को कोर्ट ने दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। कोर्ट ने एक आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है।

विज्ञापन


यह फैसला अपर जिला व सत्र न्यायाधीश तृतीय राम नारायण के न्यायालय ने दिया है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि वादी जसवीर पुत्र रामोतार निवासी गांव लाडपुर ने 4 जुलाई 2012 को अपने भाई की हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। उसने बताया कि भाई प्रदीप गांव में ही डेयरी चलाता था।
विज्ञापन


एडवांस में गांव के तमाम लोगों को रुपये दे रखे थे। गांव के अर्जुन पुत्र हंसराज को तीन हजार रुपये, आनंद पुत्र जगपाल को 50 हजार रुपये एडवांस में दे रखे थे। इन लोगों ने कुछ दिन दूध देकर बंद कर दिया। चार जुलाई की सुबह प्रदीप दोनों से एडवांस दिए रुपयों को मांगने उनके खेत पर गया तो आरोपियों ने रुपये देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत से लौटते समय गांव के ही अर्जुन पुत्र हंसराज व आनंद पुत्र जगपाल ने अपने साथी संजय पुत्र सुखवीर और मनोज पुत्र अज्ञात के साथ मिलकर प्रदीप की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में पेश की।


न्यायाधीश ने अर्जुन व मनोज को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। न्यायाधीश ने वारदात की साजिश में शामिल रहने के आरोपी सुनील कुमार को साक्ष्य के अभाव में संदेह का लाभ देकर दोषमुक्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed