फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   legislator-BJP district president encompass with merchants

विधायक-भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों संग दिया धरना

Sat, 17 Dec 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला /बुलंदशहर
अमर उजाला /बुलंदशहर Updated Sat, 17 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन

व्यापारी नेता सुनील तायल की मौत के बाद से परिजनों को सांत्वना देने के लिए उनके घर पर नेताओं और  नगर के गणमान्य लोगों का तांता लगा हुआ है। विधायक विमला सोलंकी, और भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारियों , समर्थकों के साथ हाईवे पर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


सीओ सिकंदराबाद चौधरी यशवीर के जल्द ही हत्यारों के गिरफ्तार किए जाने के आश्वासन के बाद करीब 20 मिनट बाद विधायक और जिलाध्यक्ष ने धरना समाप्त कर दिया। उनके अलावा  विधायक गुड्डू पंडित,भाजपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज, भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिमी प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र खटाना, डाक्टर प्रदीप दीक्षित, एडवोकेट सतीश गडाना, गीता गोयल, भाजपा नगर अध्यक्ष पिंकी वोहरा, देवेंद्र सोलंकी भी सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन


हाईवे पर लगा जाम
शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे नेताओं, नगर के गणमान्य लोगों के पहुंचने से हाईवे-91 पर कई बाद जाम के हालात उत्पन्न हुए। व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों को ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्याना के व्यापारियों में गुस्सा
सिकंदराबाद में व्यापारी नेता सुनील तायल व औरंगाबाद के व्यापारी अतर सिंह सैनी की हत्या के विरोध में स्याना के व्यापारियों में रोष है।  व्यापारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम हिमांशु कुमार को सौंपते हुए जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।

इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष  राजेश चौहान, हरिओम वर्मा, रतनलाल अग्रवाल, वैभव रस्तौगी, हिमांशु जिंदल, सचिन तोमर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed