{"_id":"8c400c8d5782a74eb5b51de2b1ba8ff0","slug":"leg-broken-in-dowry-expoitation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता के हाथ-पैर तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता के हाथ-पैर तोड़े
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दहेज की खातिर शुक्रवार को ससुरालियों ने एक गर्भवती विवाहिता के साथ मारपीट कर उसके हाथ पैर तोड़ डाले।
मरणासन्न अवस्था में ससुरालियों ने विवाहिता को बुगरासी रोड नहर पुल के पास फेंक कर भाग गए। पीड़िता को उसके गांव के एक युवक ने पहचान कर उसे उसके घर पहुंचाया।
परिजन विवाहिता को कोतवाली लेकर आए और तहरीर दी। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे हायर मेडिकल सेंटर बुलंदशहर भेज दिया।
माकड़ी गांव निवासी अन्नू ने बताया कि उसकी शादी गांव रहरूवा थाना बहादुरगढ़ निवासी हरीशंकर के साथ नौ माह पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग कार व दो लाख रुपये की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन
विवाहिता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर पति और उसके ससुराल के लोगों ने उसे मारपीट कर उसके हाथ पैर तोड़ डाले। उसने बताया कि वह सात माह के गर्भ से है।
पीड़िता ने बताया कि मरणासन्न अवस्था में ससुराली उसे बुगरासी रोड नहर पुल के पास फेंककर भाग गए। वहीं, पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।