{"_id":"58a34e724f1c1ba340d85103","slug":"lawyer-tried-strangled","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील की गला घोंटकर हत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील की गला घोंटकर हत्या की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र में कचहरी जा रहे बाइक सवार अधिवक्ता पर कार सवार पांच लोगों ने रंजिशन जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने अधिवक्ता के गले में फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित अधिवक्ता ने थाना स्तर से सुनवाई न होने पर एसएसपी को तहरीर दी है।
खुर्जा के शिवम नगर निवासी अनिल सोलंकी पुत्र ओमप्रकाश ने एसएसपी को बताया कि वह बुलंदशहर में वकालत करता है। खुर्जा स्थित उनके प्लॉट पर एक प्रॉपटी डीलर अवैध कब्जा करना चाहता है। इसी बात को लेकर वह रंजिश मानता है। अधिवक्ता अनिल ने बताया कि 13 फरवरी की सुबह करीब 9.30 बजे वह बाइक पर खुर्जा से बुलंदशहर कचहरी के लिए निकले थे।
विज्ञापन
तभी आजाद पब्लिक स्कूल के पास पीछे से आई सफेद बोलेरो ने ओवरटेक कर रोक उन्हें रोक लिया। गाड़ी से पांच लोग उतरे और गाली-गलौंच करते हुए लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने गाड़ी से रस्सी निकालकर गले में फंदा डालकर हत्या की कोशिश करने लगे। चीख सुनकर भीड़ जुटने लगी तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
पीड़ित अधिवक्ता का आरोप है कि वह कोतवाली देहात पहुंचा और दो नामजद समेत पांच के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी ने अधिवक्ता को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।