फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   lady kidnapped and raped

अगवा कर युवती से किया रेप

Tue, 28 Jun 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Tue, 28 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
lady kidnapped and raped
rape - फोटो : demo pic
क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने युवती को अगवा कर मक्का के खेत में डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह पास के मक्का के खेत में शौच को गई थी। वहां पहले से घात लगाए बैठे कपिल पुत्र बृह्मसिंह ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने अगवा कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। डरा-धमकाकर , जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


किसी को घटना की जानकारी देने पर वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। रोती-बिलखती युवती अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। परिजन उसको लेकर थाने पहुंचे। युवती ने कपिल पुत्र बृह्मसिंह के खिलाफ रेप की तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया। एसओ ज्ञान सिंह ने बताया कि आरोपी कपिल को हिरासत में ले लिया है। किशोरी का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है।

पति की शह पर ममिया ससुर ने किया रेप
 नपुसंक पति की शह पर ममिया ससुर ने विवाहिता के साथ रेप किया। शिकायत पर ससुरालियों ने आरोपी का साथ दिया। हालात का फायदा उठाकर रिश्ते के ननदोई ने भी उसके साथ रेप किया। विरोध पर ससुरालियों ने उसे जलाकर मारने की कोशिश की।

पीड़िता ने थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर एसपी देहात को तहरीर दी है। पीड़िता ने एसपी देहात को बताया कि उसकी शादी 13 दिसंबर 2015 को अलीगढ़ निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पता चला कि पति नपुंसक है। बातचीत के दौरान पति ने जल्द इलाज कराने का आश्वासन दिया।

एक दिन पति ने बेडरूम में अपने मामा को बुला लिया। उसने शराब के नशे में जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। शिकायत करने पर पति समेत ससुराली आरोपी के समर्थन में खड़े हो गए। इसी बीच मौका पाकर ननदोई ने भी महिला के साथ संबंध बनाए।

आरोप है कि विरोध करने 24 जून की रात ससुरालियों ने महिला को जलाकर मारने की कोशिश की। एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि महिला सेल को आदेश दिए हैं कि दोनों पक्षों को बुलाकर सुना जाए। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पति और जेठ पर गैंगरेप की कोशिश का आरोप
 तीन माह पहले पिता के साथ जा रही महिला का कार सवार ससुरालियों ने अगवा कर सहकारी नगर क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की कोशिश की। थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता के पिता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने पति, जेठ और ननद के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं।

अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी वृद्ध ने कोर्ट को बताया कि उसकी बेटी की शादी 13 अप्रैल 2012 को हापुड़ के गढ़ निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उत्पीड़न कर रहे थे। जिसका केस न्यायालय मेें विचाराधीन है। तब से बेटी मायके में ही रह रही है।

वृद्ध ने बताया कि 13 मार्च की दोपहर 12 बजे पिता-पुत्री दोनों स्याना अड्डे के पास थे। तभी एक कार आकर रुकी। कार में दामाद, दामाद का बड़ा भाई और दामाद की बहन थे। तीनों जबरन उसकी बेटी को कार में डालकर सहकारी नगर की ओर ले गए।


वृद्ध ने कार सवार से मदद मांगकर उनका पीछा किया। पीड़ित का आरोप है कि उसने देखा कि जंगल में बेटी का पति और जेठ उसके साथ रेप का प्रयास कर रहे हैं। नजदीक पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed