{"_id":"583739aa4f1c1b282413d08b","slug":"kotwal-including-jahangirabad-ax-fell-on-three-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहांगीराबाद कोतवाल समेत तीन पर गिरी गाज, सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहांगीराबाद कोतवाल समेत तीन पर गिरी गाज, सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राशन डीलर के चुनाव में पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से हुए बवाल में जहांगीराबाद कोतवाल समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई है। एसएसपी ने बवाल के लिए जिम्मेदार मानते हुए तीनों को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी के मुताबिक, तहसील प्रशासन द्वारा अनसुनी करने के बाद इंस्पेक्टर ने उच्चाधिकारियों को जानकारी नही दी थी।
वहीं भारी पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ और उनके गांवों में अंतिम संस्कार कराया गया। खालौर में तीन थानों की पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है। फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई हैं।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर एडीओ पंचायत वीरेंद्र शर्मा खालौर में राशन डीलर का चुनाव करा रहे थे। चुनाव के दौरान कलुवा और कुशल के बीच विवाद विवाद हो गया था। इसमें अचानक फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें गांव खालौर निवासी कुशल और संजय निवासी बिलसूरी थाना सिकंदराबाद की गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
गोली लगने से ओमवीर के चचेरे भाई नेत्रपाल, गिरराज पुत्र जिले सिंह भी घायल हो गया था। दोनों का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार देर रात एसएसपी ने इंस्पेक्टर जहांगीराबाद पंकज लवानिया, दरोगा महिपाल सिंह और कांस्टेबल प्रमोद कुमार को सस्पेंड कर दिया।
एसएसपी ने मेरठ से ट्रांसफर होकर जनपद आए इंस्पेक्टर संजीव चौधरी को जहांगीराबाद कोतवाली का चार्ज दिया है। संजीव इससे पहले मेरठ की जानी कोतवाली के प्रभारी थे। सपा नेता डॉ. तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक चौधरी होशियार सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा आदि ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
बृहस्पतिवार सुबह कुशल और संजू के शव का पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजन अपने-अपने गांव ले गए। गांव खालौर में भारी पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में कुशल का अंतिम संस्कार हुआ।
एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि गांव की स्थिति सामान्य रहने तक तीन थानों की पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी।