{"_id":"586fea254f1c1b3d0815903a","slug":"killing-is-not-disclosed-bifre-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":" हत्या का खुलासा न होने पर बिफरे ग्रामीण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या का खुलासा न होने पर बिफरे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली देहात की चोला चौकी क्षेत्र के गांव कैथला में हुई अधेड़ की हत्या के मामले में दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वारदात के जल्द खुलासे की मांग कर परिजनों और गांव बहोराबाद के लोगों ने चोला चौकी पर प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
बता दें कि थाना खुर्जा देहात के गांव बहोराबाद निवासी सत्यपाल(55) ने अपनी दो बेटियों का रिश्ता तय किया था। दोनों बेटियों की 17 जनवरी को बारात आनी है। बुधवार शाम भतीजे कुलदीप के साथ शादी के कार्ड देने के लिए निकला था। रात में भतीजे की ससुराल चोला चौकी के गांव कैथला पहुंचे और दोनों वहीं रुक गए थे।
विज्ञापन
रात करीब 10.30 बजे सोते समय सत्यपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र रामकुमार उर्फ रामू ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार शाम अंतिम संस्कार करने के बाद परिजन और बहोराबाद के लोग शुक्रवार दोपहर चोला चौकी पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस घर में सत्यपाल सोया हुआ था, उसके लोगों से भी पूछताछ करनी चाहिए। पुलिस द्वारा जल्द खुलासे का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। एसपी सिटी ने बताया कि वारदात का खुलासा किया जाएगा।