फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Killed for dowry burning

दहेज के लिए जलाकर मारा

Mon, 01 Aug 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 01 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Killed for dowry burning
दहेज - फोटो : demo pic

कोतवाली क्षेत्र के दुलाखेड़ा उर्फ दुलखरा गांव में दहेज लोभियों ने रविवार तड़के विवाहिता को जलाकर मार डाला। घटना के बाद ससुराल वाले शव लेकर भाग गए। बाद में पुलिस के दबाव के चलते शव जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में छोड़कर भाग गए। एसपी देहात और सीओ ने घटनास्थल का दौरा किया। वहीं, मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


नरसैना क्षेत्र के नित्यानंदपुर नंगली गांव निवासी तेजपाल ने बताया कि अपने भाई भरत सिंह की पुत्री निशु की शादी उन्होंने 15 माह पूर्व आहार क्षेत्र के गांव दुलखेड़ा उर्फ दुलखरा निवासी रामप्रकाश उर्फ भोला के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल वाले निशु को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


इस बारे में निशु ने उन्हें अवगत करवाया और ससुराल वालों को समझाने का भी प्रयास किया गया। मगर निशु के साथ आए दिन मारपीट का सिलसिला जारी रहा। काफी दिनों से ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये देने की मांग को लेकर निशु को प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार तड़के ससुराल वालों ने निशु के साथ मारपीट की और केरोसिन डालकर उसे जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने घटना की सूचना फोन से उन्हें दी। उनके पहुंचने से पहले ही ससुराल वाले शव को उपचार के बहाने लेकर भाग गए। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।  सूचना मिलते ही एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय और सीओ यशवीर सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया।


ससुराल वालों द्वारा शव को लेकर भागने की सूचना पर पुलिस ने जब खोजबीन तेज की तो आरोपी शव को मोर्चरी हाउस में छोड़कर भाग गए। निशु के चाचा तेजपाल ने थाना अहार में पति रामप्रकाश उर्फ  भोला, ससुर रामेश्वर, सास मंजू, ननद बल्लो और बिंदु के खिलाफ  दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ यशवीर ने बताया कि हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed