{"_id":"5814db954f1c1bf535bc216e","slug":"kill-the-guards-in-the-iron-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहा फैक्ट्री में चौकीदार की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहा फैक्ट्री में चौकीदार की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 29 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के मौसमगढ़ गांव में शुक्रवार रात लोहा फैक्ट्री के चौकीदार के सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई। वह मूलरूप से अलीगढ़ का निवासी था। चौकीदार के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सीओ सिटी डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि हरप्रसाद (60) पुत्र प्रताप सिंह निवासी समसपुर थाना मडराक जिला अलीगढ़ कुछ सालों से परिवार सहित मौसमगढ़ गांव में रहकर लोहा फैक्ट्री में चौकीदारी करता था। शनिवार सुबह देर तक हरप्रसाद नहीं दिखाई नहीं दिया तो पड़ोस की फैक्ट्री का चौकीदार वहां पहुंचा। फैक्ट्री की बाहर से कुंडी लगी हुई थी।
विज्ञापन
कुंडी खोलकर अंदर घुसा तो देखा कि हरप्रसाद चारपाई पर खून से लथपथ मृत पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि उसके सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है। मृतक हरप्रसाद के पुत्र अनिल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सीओ सिटी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि हरप्रसाद की गांव समसपुर में ही पुरानी रंजिश चल रही है। हरप्रसाद और दूसरे पक्ष की ओर से हत्याएं हो चुकी हैं, जिसके चलते वह यहां रह रहा था। पुलिस हादसा और हत्या के बिंदुओं पर जांच कर रही है।