फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Intoxication brought Sungakr Cash and baby

नशा सुंघाकर ले गए नकदी और बच्चा

Mon, 05 Dec 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 05 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Intoxication brought Sungakr Cash and baby
500 के नए नोट

विज्ञापन

पिता को बेहोश कर नकदी और मासूम बच्चे को गायब करने का आरोप पीड़ित परिजनों ने खत्रीवाड़ा निवासी महिला पर लगाया है। परिजनों ने पुलिस से बच्चे को दिलाने की मांग की है।
कासना निवासी राजू पुत्र हमीद और उसकी पत्नी इमराना ने बताया कि उसकी अलफिया (7), फौजिया (5),  फैजा (3) तीन पुत्रियां हैं।

जबकि नौ माह का पुत्र जुनैद है। उसका उपचार सिकंदराबाद नगर स्थित चिकित्सक के यहां चल रहा है। 15 नवंबर को उसका पति राजू जुनैद को इलाज के लिए सिकंदराबाद लेकर जा रहा था। इसी दौरान सिकंदराबाद में दनकौर तिराहे पर किसी ने उसे बेहोश कर उसकी जेब में रखी 6 हजार रुपये और बच्चे को लेकर चला गया।
विज्ञापन


तभी से परिजन जुनैद की तलाश कर रहे थे। सोमवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची इमराना ने बताया कि जुनैद को तलाश के दौरान उसे पता चला कि उसका पुत्र खत्रीबाड़ा निवासी महिला के पास है। कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि पीड़िता के आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरों ने उड़ाई नगदी-ज्वेलरी
कोतवाली क्षेत्र के बुर्ज उस्मानपुर में चोरों ने पूरे परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर नगदी-ज्वेलरी समेत करीब 4 लाख रुपये का सामान निकाल ले गए। सुबह होश आने पर परिवार को घटना की जानकारी मिली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।


बुर्ज उस्मानपुर निवासी उमेश रविवार रात अपने घर में सो रहे थे। देर रात चोर घर में घुस गए। चोरों ने उमेश और परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ सुंघाकर से आलमारी में रखे 80 हजार की नकदी, सोने-चांदी की ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान समेत करीब 4 लाख का माल निकाल ले गए।

परिजनों को सुबह होश आया तो देखा कि घर में सामान बिखरा पड़ा है। जानकारी मिलते ही आसपास मोहल्ले के लोग भी आ गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed