{"_id":"58d2c4e84f1c1be6211a0f7c","slug":"impressions-on-meat-factories-in-khurja","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा में मीट फैक्टि्रयों पर छापे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुर्जा में मीट फैक्टि्रयों पर छापे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर खुर्जा स्थित मूड़ाखेड़ा रोड पर मीट फैक्ट्रियों पर प्रशासन का डंडा जमकर चला। प्रशासनिक अधिकारियों की छापेमारी दौरान फैक्ट्रियों में भारी अनियमितताएं मिलीं । कई फैक्ट्रियों में मानक के अनुरूप ईटीपी नहीं मिले।
वहीं पशुओं का क्षमता से अधिक कटान होते हुए मिला। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे चालू नहीं मिले। एसडीएम के मुताबिक कई फैक्ट्रियों के सैंपल जांच को भेज दिए है। अगर सैंपल फेल हो गए तो फैक्ट्रियों पर लटक सकते है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर नगर में खुलेआम मीट बिक्री पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। इसके चलते जेवर अड्डे पर मीट की दुकानें भी बंद रहीं। शासन की सख्ती के बाद डीएम के आदेश पर बुधवार दोपहर नगर के मूड़ाखेड़ा रोड स्थित मीट फैक्ट्रियों पर एसडीएम राहुल कुमार, सीओ चंद्रधर गौड़ ने स्वास्थ्य विभाग तथा नगरपालिका की टीम के साथ छापा मारा।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान सात फैक्ट्रियों में तीन मदीना, लहम, अलहम्द तो चालू हालत में तथा साहिबा फ्रोजन फूडस, अल तसीम, अल यासीन, अल हुदा आदि निर्माणधीन और बंद हालत में मिले। मीट फैक्ट्रियों में सीसीटीवी भी बंद मिले। जांच में पाया गया कि फैक्ट्रियाें में क्षमता से अधिक पशुओं का कटान हो रहा है।
ईटीपी भी मानक के अनुसार चालू नहीं मिले। कई फैक्ट्रियों में ईटीपी के सैंपल जांच को लैब भेज दिए है। एसडीएम राहुल कुमार यादव ने बताया कि अगर लैब में सैंपल फैल हुए जो फैक्ट्रियों पर सीज करने की कार्रवाई की जा सकती है।