{"_id":"580ba7314f1c1b722b704d0f","slug":"if-you-do-not-try-to-murder-dowry-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न मिलने पर महिला की हत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज न मिलने पर महिला की हत्या की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
rape with minor
विज्ञापन
कोतवाली देहात के मिर्जापुर निवासी महिला को उसके ससुरालियों ने गले में फंदा लगाकर मारने की कोशिश की। इसमें नाकाम रहने पर उसे मार-पीटकर आधी रात में घर से निकाल दिया। ससुराली दहेज की मांग पूरी न होने से नाराज थे। महिला के पिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिर्जापुर निवासी रतन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रजनी की शादी असलौनी थाना दनकौर जिला गौतमबुद्धनगर निवासी धीरज सिंह के साथ हुई है। आरोप है कि पति और ससुराली दहेज में एक लाख और रुपये की मांग करते थे। रुपये न देने पर लगातार रजनी का उत्पीड़न किया जाने लगा। एसपी सिटी ने बताया कि धीरज, उदय सिंह, कमलेश व विकास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।