{"_id":"584701b34f1c1b104f448975","slug":"hospital-doctors-seeking-to-capture-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से हटा कब्जा अब डॉक्टर की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल से हटा कब्जा अब डॉक्टर की मांग
अमर उजाला, ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
doctor shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ख्वासपुर गांव में बंद पड़े उप स्वास्थ्य केंद्र से प्रशासन ने कब्जा हटवा दिया है। वहीं, ग्रामीणों ने शासन और स्वास्थ्य विभाग से जल्द डॉक्टर की तैनाती की मांग की है। बता दें कि अस्पताल पर कब्जा संबंधी समाचार अमर उजाला ने 24 नवंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इसके बाद अफसरों ने आनन-फानन में अस्पताल को कब्जा मुक्त करवाया। करीब छह साल पहले ख्वासपुर में 10 लाख से अधिक की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था। जब से यह केंद्र बनकर तैयार हुआ खुला नहीं। शिकायत के बाद भी यहां डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई।
विज्ञापन
धीरे-धीरे एक ग्रामीण ने अपना आवास बनाकर इस भवन को घेर के रूप में इस्तेमाल करने लगा था। कब्जा मुक्त कराए जाने के बाद ग्रामीणों ने अमर उजाला का आभार जताया है। ग्रामीण महेश शर्मा, योगेश शर्मा, नौनिहाल मास्टर, पूर्व प्रधान पवन, दीपक और पूरन ने कहा कि अस्पताल कब्जा मुक्त तो गया।
विज्ञापन
उधर, वैर चिकित्सा प्रभारी डॉ. जगदीश यादव का कहना है कि ख्वासपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र को कब्जा मुक्त करवा लिया गया है। जल्द डॉक्टर की तैनाती की जाएगी।