फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hindon airbase was on target for terrorist attacks

आतंकियों के निशाने पर था हिंडन एयरबेस

Thu, 05 May 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 05 May 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
Hindon airbase was on target for terrorist attacks
terrorist - फोटो : अमर उजाला

पठानकोट की तर्ज पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी  हिंडन एयरबेस को निशाना बनाना चाहते थे।  इस इनपुट के बाद  हिंडन एयरबेस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन आतंकियों की दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कल गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक  एयरबेस को निशाना बनाने के लिए  आतंकवादी लोनी और आस-पास के अन्य इलाकों में रह रहे थे। उन्होंने हिंडन एयरबेस के आसपास के इलाकों की रेकी भी की थी।
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि पकड़े गए आतंकियों के साथ उनके कई साथी हो सकते हैं। पुलिस आतंकियों से उनके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। खुफिया विभाग के अनुसार पठानकोट हमले के बाद से ही हिंडन एयरबेस के आसपास के इलाके को हाई एलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में जैश से जुड़े तीन आतंकियो के पकड़े जाने के बाद आईबी और अन्य खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला है कि हिंडन एयरबेस आतंकियों के निशाने पर है। स्थानीय प्रशासन और एयरफोर्स अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई है। जिसके बाद एयरबेस की सीमाओं के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि हिंडन एयरबेस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed