फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Highway has been suspended in rape 'bribery' keeper

हाईवे गैंगरेप में सस्पेंड हो चुका है ‘घूसखोर’ दरोगा

Wed, 25 Jan 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Wed, 25 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Highway has been suspended in rape 'bribery' keeper
घूस लेने का आरोपी दरोगा - फोटो : ब्यूरो
चेकिंग के दौरान व्यापारी से घूस लेने का आरोपी दरोगा हाईवे पर मां-बेटी से हुए गैंगरेप के मामले में सस्पेंड रहा है। अब बहाल होने के बाद फिर भूड़ चौकी पर ही तैनाती ले ली। घूसकांड का खुलासा होने के बाद भी पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन


29 जुलाई 2016 की रात कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप हुआ था। हाईवे पर नाइट वॉचमैन के रूप में दरोगा रुस्तम सिंह की ड्यूटी लगी थी।  मामले ने तूल पकड़ा तो तत्कालीन डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने रुस्तम सिंह को सस्पेंड कर दिया था। मजे की बात यह रही कि दरोगा को उसी चौकी पर दोबारा तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले खुर्जा का व्यापारी मनोज अपनी कार में करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर जा रहा था। भूड़ चौकी पर तैनात दरोगा रुसतम सिंह टीम के साथ गंगेरुआ के पास अंडरपास के नीचे ड्यूटी कर रहा था। उसने यापारी को रुकवा लिया।  कैश का लेखाजोखा होने के बावजूद दरोगा ने व्यापारी को धमकाकर 35 हजार रुपये घूस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी की शिकायत पर एसपी सिटी ने दरोगा से हजार रुपये वापस कराए। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि जांच रिपोर्ट जल्द एसएसपी को सौंपी जाएगी। आरोपी दरोगा रुस्तम का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। एक होमगार्ड ने चेकिंग के लिए वाहन रोका था। वह कैश गिन रहा था तभी व्यापारी कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed