{"_id":"57af73b54f1c1bf619ee4952","slug":"health-department-launched-an-investigation-against-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के अफसर के खिलाफ जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वास्थ्य विभाग के अफसर के खिलाफ जांच शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
तनावग्रस्त लड़की
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य अफसर पर लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सिकंदराबाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पीड़िता के पिता शनिवार को आईजी से मिले । आईजी ने दो दिन में मामले में कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। चिकित्सका के आरोपों के बाद अफसर ने डीएम को स्पष्टीकरण भी दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सिकंदराबाद अस्पताल में तैनात एक महिला चिकित्सक ने एक स्वास्थ्य अफसर पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया था कि अफसर ने उस पर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया है। यौन संबंध नहीं बनाने पर तबाह करने की चेतावनी दी गई। उसने आपबीती अपने इंस्पेक्टर पिता को सुनाते हुए आत्महत्या करने की बात कही।
विज्ञापन
इसके बाद उसके पिता ने स्वास्थ्य विभाग पहुंचकर हंगामा भी किया था। शुक्रवार रात पीड़िता ने स्वास्थ्य अफसर के खिलाफ सिकंदराबाद थाने में तहरीर भी दी। सिकंदराबाद पुलिस द्वारा तहरीर मिलने के बाद जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
वहीं शनिवार को पीड़ित चिकित्सका के पिता आईजी मेरठ सुजीत पांडेय से भी मिले और आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता की शिकायत पर आईजी ने उन्हें दो दिन के अंदर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उधर, आरोपी स्वास्थ्य अफसर ने भी शनिवार को पूरे मामले पर अपना पक्ष जिलाधिकारी के समक्ष रखा।
आरोपी अफसर के खिलाफ सिकंदराबाद कोतवाली में तहरीर दी गई है। इसके अलावा पूरे मामले की शिकायत आईजी मेरठ से भी की गई है। आईजी मेरठ ने दो दिन के अंदर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।- पीड़ित चिकित्सका के पिता
मेरे उपर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। मेरे स्टाफ में सैकड़ों महिला चिकित्सक और स्टाफ तैनात है। आज तक कभी इस प्रकार की शिकायत किसी के द्वारा नहीं की गई है। चिकित्सका का वेतन रोका गया, जिसके कारण वह वह आरोप लगा रही है। -आरोपी स्वास्थ्य अधिकारी