फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hdpe Updakpal the Rs 1.12 lakh

उपडाकपाल ने हड़पे 1.12 लाख रुपये

Sun, 13 Nov 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 13 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Hdpe Updakpal the Rs 1.12 lakh
rupees

विज्ञापन

डाकघर में जमा 1.12 लाख रुपये उपडाकपाल ने डकार लिए। अनूपशहर डाक निरीक्षक के औचक निरीक्षण के दौरान इसका खुलासा हुआ। डाटा के हिसाब से धन राशि कम पाए जाने पर डाक निरीक्षक ने उपडाकपाल के खिलाफ कार्रवाई की। उनकी शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी उपडाकपाल को  जेल भेज दिया।

शुक्रवार को अनूपशहर सर्किल डाक घर के निरीक्षक प्रकाश चंद्र ने छतारी डाकघर का निरीक्षण किया था। औचक निरीक्षण से डाक घर में अफरातफरी मच गई। निरीक्षक ने बताया कि डाकघर में जमा की गई धनराशि की जांच की गई। डाटा से मिलान करने पर जमा धनराशि में 1.12 लाख रुपये कम पाए गए।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर डाकघर के उपडाकपाल इसका ब्यौरा नहीं पाए। ऐसे में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए थाने में शिकायत की गई। उनकी शिकायत पर उपडाकपाल विजेन्द्र कुमार के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। निरीक्षण के दौरान निरीक्षक प्रकाशचंद्र से लोगों ने कोई काम न होने की शिकायत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुरानी करेंसी डाकघर में न बदले जाने को लेकर भी शिकायत की गई। निरीक्षक प्रकाश चंद्र ने स्टाफ की कमी को बताते हुए समस्या दूर करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed