{"_id":"989acae7d9e3ec5b67f3088bab2fff11","slug":"groom-changed-bride-refuses-to-marry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई में बदल गया दूल्हा, टूटा रिश्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगाई में बदल गया दूल्हा, टूटा रिश्ता
अमर उजाला, बीबीनगर
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगाई पर दूल्हे के घर पहुंचे दुल्हन पक्ष के लोगों को उस समय करारा झटका लगा, जब टीके की रस्म पर दूल्हा कोई और दिखा। दूल्हा बदला देख़ दुल्हन पक्ष के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
बात बिगड़ती देख प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। देर रात रिश्ता टूटने के साथ ही दहेज में आया सामान दुल्हन पक्ष के लोग वापस लेकर गांव लौट गए।
थाना नरसैना के एक गांव की युवती का रिश्ता बीबीनगर क्षेत्र के एक गांव में तय हुआ। तय कार्यक्रम के अनुसार दुल्हन पक्ष के लोग शनिवार शाम सगाई लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
गांव में टीके की रस्म के दौरान अचानक हंगामा शुरू हो गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने टीका करने से इंकार कर दिया। उन्होंने दुल्हा बदलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।
दूल्हा पक्ष के लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया। दोनों पक्षों में बात बिगड़ने के साथ ही तनाव पैदा हो गया। ग्राम प्रधान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। ग्राम प्रधान ने बताया कि दुल्हा तीन भाई हैं। सबसे बड़े लड़के की शादी हो चुकी है। जबकि दूसरे नंबर के लड़के का रिश्ता तय हुआ था।
टीके के लिए भी दूसरे नंबर का लड़का ही गया था। दुल्हन पक्ष के लोगों को गुमराह किया गया था। लड़का बदलने का दुल्हन पक्ष का आरोप निराधार है।
दुल्हन पक्ष के एक ग्रामीण ने बताया कि इतनी बात बिगड़ने के बाद भी रिश्ता करना गलत है। सही होगा कि बात यहीं खत्म हो जाए।