{"_id":"5734c0f94f1c1ba13091a6dc","slug":"grapple-with-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के साथ हाथापाई कर आरोपी को छुड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के साथ हाथापाई कर आरोपी को छुड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
Updated Thu, 12 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई कर आरोपी को छुड़ा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली चंदेरू गांव में टॉवर के विवाद में असलम साथियों के साथ भाई अकरम के साथ मारपीट कर रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची और एक आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी तफसील अहमद ने बताया कि इस दौरान मौके पर जुटी भीड़ पुलिस के साथ हाथापाई कर आरोपी को छुड़ा ले गई। पुलिस पीड़ित अकरम की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, अकरम ने बताया कि वह अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिशियन है। उनके घर में बीएसएनएल का टॉवर लगा हुआ है। उसका भाई असलम टॉवर से होने वाली इनकम को हड़पना चाहता है। विरोध करने के कारण वह उससे रंजिश रखता है।
विज्ञापन