फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Goth girl's clothes were not young ... Monkey Fadeh

वहशी नहीं था युवक...बंदर ने फाडे़ थे बच्ची के कपडे़

Fri, 24 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 24 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Goth girl's clothes were not young ... Monkey Fadeh
बंदरों का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

छत पर खेलती आठ साल की बच्ची को बंदर के हमले से बचाने में एक युवक को न केवल इलाके में जलालत झेलनी पड़ी, बल्कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर वह विगत एक माह से जेल की सलाखों के पीछे है। अब बच्ची के परिजनों एसपी सिटी को दिए शपथपत्र में युवक को निर्दोष बताते हुए उसे जेल से निकालने की गुहार लगाई है।

सिकंदराबाद के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह परिवार सहित किराए के मकान में रहते हैं। उसी के मकान में प्रिंकल नामक युवक भी किराए पर रहता है। 22 जनवरी की शाम उसकी आठ वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गई। तलाश किया तो छत से बच्ची के चीखने की आवाज आई।
विज्ञापन


छत पर जाकर देखा तो बच्ची के कपड़े फटे हुए थे और वहां उसके प्रिंकल भी था। बच्ची के परिजनों को शक हुआ कि प्रिंकल ने बच्ची के साथ रेप का प्रयास किया है। उन्होंने धुनाई के बाद प्रिंकल को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई की और 23 जनवरी को आरोपी को जेल भेज दिया। तभी से युवक जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बच्ची के परिजनों ने पुलिस को शपथपत्र देकर जेल में बंद युवक को निर्दोष बताया है। परिजनों के अनुसार यह बात उन्हें बच्ची ने ही बताई। बच्ची ने बताया कि वह छत पर खेल रही थी। इसी दौरान बंदरों ने उस पर हमला कर दिया था। इससे उसके कपड़े भी फट गए थे। चीख सुनकर वहां पहुंचे युवक ने उसे बंदरों से बचाया था। शपथपत्र में बताया गया है कि बच्ची ने न्यायालय में भी यही बयान दिए हैं।


एक माह पहले सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची के पिता ने एक युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। अब बच्ची के पिता ने शपथपत्र देकर खुद को गलतफहमी का शिकार बताया है। शपथपत्र के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी युवक को जेल से बाहर लाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
- मान सिंह चौहान-एसपी सिटी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed