फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Godkr knife robbed the driver of the car, three arrested

ड्राइवर को चाकू से गोदकर लूटी कार, तीन गिरफ्तार

Fri, 10 Feb 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 10 Feb 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Godkr knife robbed the driver of the car, three arrested
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
तीन बदमाशों ने ड्राइवर को चाकू से गोदकर उसकी लग्जरी कार लूट ली। बदमाश उसे मरा समझकर गुलावठी फ्लाईओवर के पास फेंक गए। सूचना मिलते ही एक्टिव हुई पुलिस ने सिरोधनरोड पर नाकेबंदी कर कार समेत तीनों लुटेरों को दबोच लिया। तीनों खुर्जा देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं।

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि तीनों बदमाशों ने आठ फरवरी की सुबह बबली पुत्र गुलाब सिंह निवासी कस्बा व थाना खुर्जा नगर की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी नंबर यूपी-16वी-7352 को गाजियाबाद के लिए 1300 रुपये में किराये पर बुक किया था।
विज्ञापन


गाजियाबाद से वापस खुर्जा आते समय सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में एनएच-91 पर गुलावठी फ्लाईओवर के पास बबली का गला रस्सी से घोंटा और चाकू से कई वार किए। उसे मरा समझकर पुल के पास फेंक कर तीनों कार लेकर भाग गए। शाम करीब 5.30 बजे लूट की सूचना मिलते  पुलिस ने नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के रोकने पर तीनों बदमाश गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया।  तीनों की पहचान मोहित, हितेश, निवासी गांव लालपुर चितौला थाना खुर्जा देहात, सोनू उर्फ विकास पुत्र अशोक जाटव निवासी गांव मुडाखेड़ा थाना खुर्जा देहात के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed