फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   girl beaten by one sided lover

सिरफिरे आशिक ने सरेआम की लड़की की पिटाई

Thu, 07 Jul 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 07 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
girl beaten by one sided lover
थाने में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
सिरफिरे आशिक ने एक लड़की की सरेआम पिटाई कर दी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी आशिक को दबोच लिया। पीड़ित लड़की के परिजनों की शिकायत पर सिरफिरे आशिक का चालान कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब दो बजे नगर क्षेत्र के यमुनापुरम निवासी एक लड़की भूड़ से ई-रिक्शे में बैठकर कहीं जा रही थी। इसी दौरान सिरफिरा आशिक आदिल पुत्र इनाम ने उसके साथ पिटाई कर दी। चश्मदीदों के अनुसार, सिरफिरे आशिक ने लड़की की बुरी तरह पिटाई की।
विज्ञापन


लड़की को पिटता देख किसी राहगीर ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को दबोच लिया। बाद में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी आदिल का धारा 151 में चालान कर दिया। कालाआम चौकी प्रभारी प्रताप बालियान ने बताया कि आरोपी आदिल को मौके से पकड़ लिया गया। उसका धारा 151 में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ के डर से युवती का घर से निकलना हुआ दुश्वार
छेड़छाड़ के चलते कोतवाली देहात की यमुनापुरम कॉलोनी में रहने वाली एक युवती का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। आरोप है कि आरोपी की मां कॉलोनी में उसके खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। पीड़िता ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ यमुनापुरम कॉलोनी में रहती है। कॉलोनी में ही रोबिन सिंह नामक युवक भी अपने परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि रोबिन सिंह आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता है।


इसके चलते उसने घर से निकलना बंद कर दिया है। आरोप है कि रोबिन की मां कॉलोनी में दुष्प्रचार कर रही है जिसके चलते परिवार के   लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि रोबिन सिंह व उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed