फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gas company loses one lakh rupees from employees

गैस एजेंसी कर्मियों से एक लाख रुपये लूटे

Sun, 14 May 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 14 May 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gas company loses one lakh rupees from employees
गैस एजेंसी कर्मियों से एक लाख रुपये लूटे - फोटो : demo pic

बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गैस एजेंसी कर्मचारियों से हथियारों के बल पर कलेक्शन के एक लाख रुपये लूट लिए। लूट की सूचना पर सीओ, कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरगढ़ी निवासी राजवीर सिंह पंवार पुत्र नरायन सिंह ने बताया कि हैदरगढ़ी में मिशिता के नाम से उनकी इंडेन गैस की एजेंसी है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे सफेद रंग की बाइक पर तीन हथियारबंद नकाबपोश एजेंसी पर पहुंचे और
विज्ञापन


एजेंसी कर्मचारी भूपेंद्र सिंह, आबिद, इकराम को पिस्टल के बल पर डराते हुए कलेक्शन के एक लाख रुपये लूट लिए। जाते समय बदमाश तीनों कर्मचारियों से मोबाइल भी लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने एक राहगीर के फोन से उसे लूट की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की सूचना पर सीओ चौधरी यशवीर सिंह, कोतवाल जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।


राजवीर ने बताया कि चार दिन पूर्व भी बदमाशों ने रात्रि में गार्ड को बंधक बनाकर हजारों रुपये का सामान लूट लिया था। राजवीर ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed