{"_id":"58b1d6294f1c1b0511b254f6","slug":"gangrape-accused-arrested3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना देहात क्षेत्र के गांव में हुए सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं मेडिकल जांच के बाद शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में ले जाकर पीड़िता किशोरी के कलम बंद बयान कराए हैं। उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि गांव निवासी किशोरी बृहस्पतिवार शाम को खेत पर चारा काटने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले दो किशोरों ने खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों की मानें तो किशोरों ने मौके पर वीडियो क्लिप भी बनाई।
विज्ञापन
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी आकाश और भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। उसके बाद पुलिस ने पीड़िता किशोरी को भेजकर उसका मेडिकल चेकअप कराया। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया पीड़िता को कोर्ट भेजकर उसका 164 के तहत बयान करा दिए गए हैं। इसके बाद दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन