{"_id":"59189d8e4f1c1b34308510c0","slug":"gang-raped-by-abducting-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर तमंचे के बल पर गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर तमंचे के बल पर गैंगरेप
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
Updated Sun, 14 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर तमंचे के बल पर गैंगरेप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने दो युवकों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।
एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के माता-पिता 11 मई को राजस्थान स्थित मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन को गए हुए थे। घर पर किशोरी और उसके छोटे भाई-बहन ही मौजूद थे। इस दौरान गांव का ही एक युवक पड़ोसी गांव के अपने दोस्त के साथ किशोरी के घर के पहुंचा और दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आया।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों युवक किशोरी को अगवा करके बाइक से पास के ही एक बाग में ले गए और वहां किशोरी के साथ मारपीट करते हुए तमंचे के बल पर गैंगरेप किया। वारदात को परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर गांव के बाहर पीड़िता को छोड़कर मौके से फरार हो गये।
विज्ञापन
शनिवार देर रात मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करके वापस घर पहुंचे परिजनों को किशोरी ने घटना की जानकारी दी। रविवार दोपहर परिजन पीड़िता किशोरी को लेकर औरंगाबाद थाने पर पहुंचे और दोनों युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी।