{"_id":"56f2d61d4f1c1bfd5cf14d24","slug":"gandmother-and-grand-daughter-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से पलटी वैन, दादी-पोते की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से पलटी वैन, दादी-पोते की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 23 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
चार महिला हवालातियों समेत 24 को पेशी पर ले जा रही थी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में लालकुआं के पास जीटी रोड पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार लग्जरी कार की टक्कर से वैन पलट गई, जिसमें सवार माही (7) और उसकी दादी कमला (50) की मौत हो गई।
चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। परिवार होली मनाने विजयनगर से सिकंदराबाद जा रहा था। घायलों को कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वैन सवार दीपक ने बताया कि वह सिकंदराबाद के पसौटा गांव के रहने वाले हैं। बागू स्थित खैराती नगर में परिवार के साथ रहते हैैं। नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं।
वह मां कमला, पिता कृष्णपाल, पत्नी काजल और दो बच्चे माही और गगन के साथ गांव में होली मनाने के लिए किराए की वैन में जा रहे थे। वैन चालक जब लालकुआं के पास एनएच-24 से जीटी रोड की ओर जा रही सड़क पर जा रहा था, तो ढलान पर पीछे से आई तेज रफ्तार लग्जरी कार ने वैन में टक्कर मार दी। वैन दो पलटियां खाईं, जिससे माही और मां कमला के सिर में गंभीर चोट आई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राहगीरों ने घायलों को कार से निकाला, कंट्रोल रू म पर हादसे की सूचना दी। कविनगर पुलिस ने घायल दीपक, काजल, कृष्णपाल, वैन चालक और गगन को कोलंबिया अस्पताल पहुंचाया। काजल और कृष्णपाल अस्पताल में भर्ती हैं, अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।