फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fraud get jop in police on behalf of fake documents

फर्जी दस्तावेज लगा सिपाही बना युवक

Wed, 29 Jun 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Wed, 29 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
fraud get jop in police on behalf of fake documents
fraud - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली देहात के एतमादसराय निवासी एक युवक ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पुलिस में आरक्षी के पद पर नौकरी प्राप्त कर ली। इस मामले में गांव के ही एक युवक की शिकायत पर एसएसपी ने जांच कराने के बाद एफआईआर के आदेश दिए। कोतवाली देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



एतमादसराय निवासी कोमल पुत्र सुरेंद्र सिंह ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही इंदरपाल पुत्र श्यौदान सिंह ने हाल ही में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर नौकरी प्राप्त की है। कोमल का आरोप है कि इंदरपाल ने कूटरचित करके फर्जी वोटर कार्ड, टीसी और अन्य दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन


आरोप है कि इंदरपाल ने पुलिस विभाग में इन्हीं फर्जी दस्तावेजों को लगाकर आरक्षी के पद पर नौकरी प्राप्त कर ली। कोमल की तहरीर पर एसएसपी ने मामले की जांच कराई। शुरुआती जांच में दोषी पाए जाने पर कोतवाली देहात पुलिस को एफआईआर के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि एसएसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर इंदरपाल पुत्र श्यौदान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed