{"_id":"588e30334f1c1b3c3de80557","slug":"fourteen-4-million-cash-from-the-car-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से पकड़ा सवा 4 लाख कैश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से पकड़ा सवा 4 लाख कैश
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
कार से 4.11 लाख रुपये बरामद
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के धमैड़ा तिराहे पर चेकिंग के दौरान स्टेटिक टीम एक कार से 4.11 लाख रुपये बरामद किए। कार सवार हापुड़ के तेल व्यापारी यह कैश क्षेत्र से कलेक्शन का बताया है, लेकिन कैश संबंधी कागजात नहीं दिखा पाया। टीम ने तत्काल कैश सीज कर जिला निर्वाचन कमेटी को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
एफएसटी की टीम रविवार को धमैड़ा तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान एक कार से 4.11 लाख रुपये बरामद हुए। कार में हापुड़ निवासी तेल व्यापारी सौरभ नारंग मौजूद थे। सौरभ नारंग ने पुलिस को बताया कि वह तेल का व्यापार करते हैं और बुलंदशहर की पन्नी शुगर मिल के पास से पेमेंट लेकर हापुड़ लौट रहे थे।
विज्ञापन
स्टेटिक टीम ने व्यापारी सौरभ नारंग से कैश के सबंध में कागजात दिखाने को कहा, लेकिन वह कोई कागज नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने रुपयों को सीजकर जिला निर्वाचन कमेटी को सूचना दे दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि व्यापारी को मुचलका पाबंध कर छोड़ दिया गया है। पूरी जांच करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पहले भी पकड़ा गया कैश पुलिस पर लगे थे आरोप
चेकिंग के दौरान 24 जनवरी को एक दरोगा ने एक व्यापारी से करीब डेढ़ लाख रुपया पकड़ा और उससे 35 हजार रुपये की घूस लेकर छोड़ा। शिकायत पर एसएसपी ने दरोगा के खिलाफ जांच बैठाई थी और व्यापारी के रुपये लौटाने के आदेश दिए थे।