{"_id":"5841b7164f1c1bb61fde86ca","slug":"four-police-teams-search-businessman-attackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पुलिस टीमें तलाशेंगी कारोबारी के हमलावरों को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार पुलिस टीमें तलाशेंगी कारोबारी के हमलावरों को
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
रंगदारी
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी न देन पर बृहस्पतिवार शाम खल व्यापारी पर गोलियां बरसाने वाले हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गईं हैं। देर रात इस मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आधा दर्जन जगहों पर दबिश देकर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं घायल व्यापारी की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
बीती रात ही कैलाश अस्पताल में आपरेशन के जरिए उसके शरीर से पांच गोलियां निकाली गईं। वहीं कस्बे में इस वारदात के बाद से दहशत का माहौल है। बता दें कि मोहल्ला नई बस्ती निवासी पशु चिकित्सक डॉक्टर अतर सिंह सैनी को पवसरा रोड़ स्थित खल की दुकान पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
शुक्रवार तड़के तीन बजे कैलाश अस्पताल के चिकित्सकों ने आपरेशन कर अतर सिंह के शरीर से पांच गोलियां निकलीं। अब डॉक्टर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसएसपी सोनिया सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार टीमों को खुलासे के लिए लगाया है।
विज्ञापन
चारों टीमें इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरविंद कुमार के निर्देशन में काम करेंगी। हालांकि वारदात के 24 घंटे बीत जाने बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरविंद कुमार ने बताया कि कारोबारी के पुत्र मनोज की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आधा दर्जन स्थानों पर दबिश देकर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
खुलासे को इंस्पेक्टर से मिले व्यापारी
औरंगाबाद में खल कारोबारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री विशाल शर्मा, दीनू अग्रवाल वेस्ट यूपी व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, महामंत्री चेतन कंसल, शिवसेना नगर प्रमुख प्रवेश लोधी की अगुवाई में व्यापारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार से मिले और घटना के जल्द खुलासे की मांग की।