{"_id":"58d94c744f1c1b477763e3b6","slug":"found-on-slaughterhouse-closure-threat-to-bjp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूचड़खाने बंद कराने पर मिली भाजपा विधायक को धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बूचड़खाने बंद कराने पर मिली भाजपा विधायक को धमकी
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
धमकीभरे पत्र का मजमून।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में अवैध बूचड़खानों को बंद कराने के संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखने के बाद सदर विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दो दिन पहले उनके आवास पर धमकीभरा पत्र भेजा गया है। पत्र में हाल ही में जिला बदर हुए हाजी आरिफ और उसके गुर्गों द्वारा भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं की हत्या का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने विधायक के पुत्र की तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली है। मोहल्ला प्रीत विहार निवासी विनय कुमार सिरोही पुत्र वीरेंद्र कुमार सिरोही ने पुलिस को शिकायत दी कि 25 मार्च को उन्हें घर पर एक पत्र मिला जिसके लिफाफे पर भाजपा विधायक बुलंदशहर लिखा था। पत्र पिता के नाम से होने के चलते किसी ने नहीं खोला।
विज्ञापन
26 मार्च में विधायक वीरेंद्र कुमार सिरोही ने लखनऊ से लौटने के बाद पत्र खोला तो उसमें एक धमकी भरा पत्र मिला। उसमें लिखा है कि खुर्जा के अवैध बूचड़खानों के बंद होने व जिला बदर होने से बौखलाए खुर्जा निवासी हाजी आरिफ व उसके गुर्गों ने भाजपा विधायकों व कार्यकर्ताओं की हत्या करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
कभी भी भाजपा नेताओं की हत्या हो सकती है। नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 507 के तहत एनसीआर दर्ज कर ली है।
वायरल वीडियो से सुर्खियों में आया आरिफ
खुर्जा नगर के मोहल्ला शेखपेन निवासी हाजी आरिफ गांव हसनगढ़ का प्रधान है। हाजी आरिफ वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आया था। जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें वह अपने समर्थकोें के साथ डांस गर्ल के संग तमंचा लहराते हुए ठुमके लगा रहा था।
इतना ही नहीं आजम खां के एक प्रोग्राम से पहले हाजी आरिफ ने आजम खां के साथ फोटो वाले होर्डिंग्स नगर में टंगवा दिए थे। इसकी भनक जैसे ही पूर्व केबिनेट मंत्री आजम खां को लगी आनन फानन में शहर से सभी होर्डिंग्स हटवा दिए गए।
हाजी आरिफ पर दर्ज केस
हाजी आरिफ पर पांच केस दर्ज है। आईपीसी की धारा 467,468, 420, 307, 302, गोवध अधिनियम, 302, 307, 201, 452, 504 के तहत एफआईआर दर्ज हैं। एनडीपीएस एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट एवं एक बीट सूचना भी दर्ज है।
एक सप्ताह पहले सदर विधायक ने लिखा था जिलाधिकारी को पत्र
सदर विधायक वीरेंद्र कुमार सिरोही ने एक सप्ताह पहले जिलाधिकारी को पत्र लिखा था। जिसमें कहा था कि जिले में चल रहे अवैध बूचड़खानों को बंद कराया जाए। जो भी अवैध तरीके से बूचड़खाने चलाएं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो।