{"_id":"57b89e1c4f1c1b363c6ec5c8","slug":"former-councilor-molested-dalit-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सभासद ने दलित अध्यापक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सभासद ने दलित अध्यापक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद पूर्व सभासद ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार सवार अध्यापक की पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग भी किया।
विज्ञापन
राहगीरों ने किसी तरह अध्यापक को बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने एक नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आवास विकास प्रथम निवासी यशपाल पुत्र तेजपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में उल्लेख किया है कि वह एक निजी इंटर कॉलेज में अध्यापक है।
विज्ञापन
19 अगस्त की दोपहर 1.20 बजे वेतन से संबंधित कार्य के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लिए घर से चला था। वेतन बिल की फोटो कॉपी कराने के लिए डीएम रोड स्थित सेल्स टैक्स ऑफिस के सामने कार साइड में लगाकर खड़ी की थी।
विज्ञापन
पीछे से बाइक पर आ रहे पूर्व सभासद रवि कुमार लोधी पुत्र स्वरूप सिंह लोधी निवासी मोहल्ला साठा ने कार में टक्कर मार दी। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच मामला शांत करा दिया। इसके बाद वह डीआईओएस दफ्तर के पास पहुंचे तो पीछे से रवि कुमार अपने चार-पांच साथियों को लेकर पहुंचा।
रवि ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच और मारपीट करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। आरोपी धमकी देकर भाग गए। सीओ सिटी डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई ह