फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fog made the call, hit the vehicle, killing five

कोहरा बना काल, टकराए वाहन, पांच की मौत

Fri, 23 Dec 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 23 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fog made the call, hit the vehicle, killing five
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह छाया कोहरा हाईवे के मुसाफिरों के लिए आफत बन गया। नेशनल और स्टेट हाईवे पर वाहन भिड़े और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं कोहरे में भी तेज रफ्तार में दौड़ रहे वाहनों ने कार और बाइक सवारों को टक्कर मारकर मौत के मुंह में पहुंचा दिया।
विज्ञापन


खुर्जा में एक के बाद एक करके छह वाहन भिड़ते चले गए। इस दौरान डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। वहीं हादसे में बिखरे समान के लिए ग्रामीणों में लूट मच गई।

सुबह स्टेट हाईवे पर कार सवार दो की जान गई
कोहरे के चलते कोतवाली की ग्यारवां मिल चौकी क्षेत्र में रौंडा स्कूल के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सफारी में सामने से टक्कर मार दी और भाग गया। इस हादसे में कार चालक समेत दो की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गाड़ी मालिक ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


टाटा सफारी मालिक मनीष पुत्र नरेश निवासी इस्लामनगर शेखूपुरा बदायूं ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह इस्लामनगर शेखूपुरा निवासी हरनारायण पुत्र रामधन किराए पर बुक करके दिल्ली ले गए थे। गाड़ी में हरनारायण की पत्नी शीला देवी, पुत्र राधेश्याम, बेटी रचना, पड़ौसी सलीम पुत्र बिट्टन, छन्नो सिंह पुत्र राहुल सिंह, राम सिंह पुत्र भीमसैन सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी सखावत पुत्र यासीन निवासी इस्लामनगर चला रहा था। शुक्रवार सुबह दिल्ली से लौटते समय रौंडा स्कूल से एक किलोमीटर दूर शिवाली की ओर घने कोहरे के चलते गाड़ी रेंग रही थी। तभी अनूपशहर की ओर से तेज गति से आ रहे वाहन ने सामने से सफारी में टक्कर मार दी। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने चालक सखावत और राम सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि गाड़ी मालिक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

स्कूल बस की टक्कर से इंजीनियर की मौत
 गुलावठी-धौलाना मार्ग पर ग्राम डहाना के निकट शुक्रवार की सुबह कोहरे में स्कूल बस व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलावठी के ग्राम हुसैनपुर निवासी मो. आमिर दिल्ली में लिफ्ट इंजीनियर था। वह शुक्रवार की सुबह बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा जा रहा था।

कोहरे में सामने से आ रही एक प्राइवेट स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से मौ.आमिर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

आमिर की मौत की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे तथा परिजनों ने कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने उसके शव को गांव लाकर सुपुर्द ए खाक कर दिया।

शाम को कार की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत
 स्याना-बीबीनगर मार्ग पर शुक्रवार शाम गांव करोठी बिजलीघर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।

बताया जा रहा है कि स्याना निवासी दो युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर गांव कटहेल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह करोठी बिजलीघर के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से पल्सर आगे जा रही एक दूसरी बाइक स्पलेंडर से टकरा गई।

हादसे में स्याना निवासी महेश और लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार गांव भौलिया निवासी जागेश घायल हो गया। हादसे में जागेश की टांग टूटी है और गंभीर चोटें आई हैं। बाइक सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस के अनुसार घायल युवक को बुलंदशहर जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचित कर दिया है।

तहसीलदार की गाड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी
तहसीलदार आनंद श्रीनेत की गाड़ी लेकर चालक बृहस्पतिवार शाम को राजवीर रोडवेज बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप पर गया था।   गाड़ी में होमगार्ड धर्मवीर, संजीव, कर्मचारी कृष्ण कुमार और कृष्णकुमार की चार  साल की बेटी सवार थे। तेल भरवाकर  वापस लौटते समय अलीगढ़  चुंगी   के पास गाड़ी की धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में सामने से भिड़ंत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और चालक को हिरासत में ले लिया है।

हाईवे पर आधा दर्जन वाहन भिड़े, डेढ़ घंटे लगा जाम
 हाइवे स्थित मीरपुर गांव के पास कोहरे के चलते रोडवेज बस समेत करीब आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में वाहनों में सवार दस लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाहनों की भिड़ंत से हाइवे पर ट्रैफिक बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह क्रेन से वाहनों को हटवाया तब कहीं जाकर डेढ़ घंटे बाद आवागमन सुचारु हो पाया। उधर वाहनों की भिड़ंत में उसमें से गिरे सामानों की लूट मची रही।

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हाइवे पर निकल रहे धान से भरे मेटाडोर चालक ने मीरपुर गांव के पास अचानक ब्रेक लगा दिए। कोहरे में दिखाई न देने के कारण उसके पीछे चल रही रायबरेली डिपो की बस भिड़ गई। इसके अलावा पीछे आ रहे ब्रेड से भरे दो ट्रक और दो कारें भिड़तीं चली गईं। हादसे के बाद वाहनों में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई।


रोडवेज बस में सवार बुलंदशहर निवासी गुरमीत सिंह, सुशीला देवी, खुर्जा निवासी मनीष, सोनू, अलीगढ़ निवासी रनवीर, शैलेन्द्र, आशीष, मीनू, बिहार निवासी ट्रक चालक  प्यारेलाल, हेल्पर बबलू, मेटाडोर चालक तुषार समेत करीब 15 लोग घायल हो गए। े प्यारेलाल, बबलू और शैलेन्द्र को जिला अस्पताल रेफर करदिया गया। हादसे के बाद वाहनों में लदे ब्रेड रोड पर गिरने से ग्रामीण उसे उठा कर ले गए।

उधर इस घटना से हाइवे पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन बुलाकर वाहनों को हटवाया। सुबह करीब दस बजे तक वाहनों का आवागमन सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed