फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   five lakhs ranson demanded from jweller

ज्वैलर से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Thu, 03 Mar 2016 12:06 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
five lakhs ranson demanded from jweller
मुंशीपाड़ा मोहल्ला निवासी सुनार से फोन पर पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रुपये नहीं देने पर आरोपियों ने रास्ते में घेरकर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर दी है।
विज्ञापन



मुंशीपाड़ा निवासी राजकुमार ने एसएसपी को बताया कि वह मोहल्ले में ज्वैलरी की दुकान चलाता है। इसके अलावा वह झाझर रोड पर अपनी जमीन में स्कूल का निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन


आरोप है कि उसके मोबाइल पर एक सप्ताह पहले तीन अलग-अलग नंबरों से कॉल आ रही है। कॉलर ने राजकुमार से कहा कि हमें पांच लाख रुपये नहीं दिए तो परिवार सहित जान से मार दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह ऐसे कॉल पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन 29 फरवरी को वह स्कूल का निर्माण करा रहा था। तभी चार-पांच लोग पहुंचे और तमंचे दिखाकर रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।

बाद में पता चला कि अरोपियों में दो लोग गंगेरुआ के रहने वाले हैं। सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed