{"_id":"0c079bfa9fcaea371332e0e9f83746e2","slug":"firing-by-mistake-of-homegaurd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवान की रायफल से चली गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीआरडी जवान की रायफल से चली गोली
खुर्जा जंक्शन, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटिया इंटर कॉलेज के बाहर रोड पर पीआरडी जवान के रायफल से गोली चलने के कारण पोलिंग पार्टियों में भगदड़ मच गई।
गनीमत रहा कि गोली ऊपर की तरफ चल वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना को जवान की लापरवाही मानते हुए पीआरडी विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है।
तीसरे चरण के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नगर के जटिया इंटर कॉलेज में पोलिंग पार्टियां सामग्री और ड्यूटी पत्र आदि लेने के लिए पहुंची थीं। कॉलेज के अंदर और बाहर भारी भीड़ थी।
दोपहर करीब 12 बजे पीआरडी का जवान रामपुर निवासी नरेश कुमार कॉलेज के बाहर रोड पर अपनी रायफल चेक कर रहा था। अचानक गलती से ट्रिगर दबने के कारण रायफल से गोली चल गई।
विज्ञापन
गनीमत रहा कि रायफल की नली ऊपर की तरफ थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सीओ आरएल निरंजन ने बताया कि लापरवाही के चलते पीआरडी जवान के रायफल से गोली चली है। रिपोर्ट पीआरडी विभाग में भेजी जा रही है।