{"_id":"58ff98274f1c1b9d65c0d6a7","slug":"firing-at-the-businessman-s-house-if-he-does-not-give-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी के घर पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी के घर पर फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
जमकर पथराव, फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लाख की रंगदारी देने से इंकार करने पर एक गेहूं व्यापारी के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों ने साहस का परिचय देकर छत से बदमाशों पर पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबिश दी लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
शिकारपुर देहात क्षेत्र के अलैयावड़ निवासी जुगेंद्र सिंह पुत्र आल्हा सिंह खेती के साथ गेहूं का व्यापार करते हैं। करीब 20 दिन से क्षेत्र के ही एक गांव का निवासी बदमाश उससे दो लाख की रंगदारी की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
इस संबंध में उसने अपने रिश्तेदारों को भेजकर समझौता कराने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपी ने डेढ़ लाख से कम रकम लेने से इंकार कर दिया था। साथ ही परिणाम भुगतने की चेतावनी दे दी थी।
विज्ञापन
सोमवार देर शाम अपने व्यापारी सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी रात करीब 10.30 बजे एक कार उनके दरवाजे पर आकर रुकी। कार से उतरे दो संदिग्ध लोगों ने व्यापारी के घर पर फायरिंग शुरू दी।
इस दौरान बदमाशों ने 10-12 राउंड फायर किए। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन छत पर चढ़ गए और पथराव करने लगे। इससे आरोपी भाग गए। सूचना के बाद कई थानों की फोर्स ने दबिश दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस मामले में व्यापारी ने कोतवाली में आरोपी बदमाश और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।