{"_id":"ff27daa272ee2d0e2edeacbe609db741","slug":"fir-loged-against-anamika-sugar-mill-gm-dgm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनामिका शुगर मिल के जीएम डीजीएम पर घटतौली की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनामिका शुगर मिल के जीएम डीजीएम पर घटतौली की रिपोर्ट
अमर उजाला, औरंगाबाद
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनामिका शुगर मिल अगौता में रविवार रात जिला गन्ना अधिकारी ने एक ट्राली की तौल में 80 किलो की घटतौली के आरोप में जीएम और डीजीएम के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
पुलिस ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, रिपोर्ट दर्ज होने से मिल प्रबंधन में हड़कंप मचा है।
डीसीओ एपी सिंह के अनुसार पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रहीं थीं कि मिल प्रबंधन बेकार गन्ना बताकर किसानों के साथ घटतौली कर रहा है।
किसानों की शिकायत पर बीती रात जिला गन्नाधिकारी एपी सिंह, गन्ना निरीक्षक देवप्रकाश, गन्ना समिति के चेयरमैन योगेन्द्र सिंह और सचिव जेपी गोस्वामी ने अनामिका शुगर मिल का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान तौल केंद्र पर एक ट्राली तौली का वजन 1.175 क्विंटल पाया गया। अधिकारियों ने इस ट्राली को बांटों से तौला तो करीब 80 किलो की घटतौली पाई गई। एसओ औरंगाबाद कुशलपाल सिंह ने बताया कि जीएम और डीजीएम केन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शुगर मिल में एक ट्राली पर 80 किलो की घटतौली पकड़ी गई है। प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि किसानों का उत्पीड़न हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -एपी सिंह, डीसीओ
गन्ना अधिकारियों ने गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कराया है। मिल में कोई घटतौली नहीं की जा रही है। -पीके मल्होत्रा, मुख्य महाप्रबंधक अनामिका शुगर मिल