फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   FIR against 50 in police attack and subversion

पुलिस पर हमला और तोड़फोड़ में 50 के खिलाफ एफआईआर

Fri, 31 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Fri, 31 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
FIR against 50 in police attack and subversion
लखनबाड़ा में गोकशी की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

अरनिया क्षेत्र के गांव लखनवाड़ा में गोवंशों के अवशेष मिलने के बाद हुए हंगामे के दौरान पुलिस पर हमला और वाहन में तोड़फोड़ करने वाले 50 अज्ञात के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन लोगों पर पुलिस ने बलवा समेत कई संगीन धाराएं लगाते हुए कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब हो लखनवाड़ा में गोवंशों के कटान को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। इस दौरान अरनिया के एसओ रह चुके खानपुर थाना प्रभारी को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया था। पुलिस कर्मी एसओ को लेकर 100 नंबर डायल में ले जा रहे थे तो ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर भी पथराव कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस अब ऐसे लोगों को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसे लेकर पुलिस ने 50 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ चंद्रधर गौड़ ने बताया कि गोवंश कटान करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी भी धरपकड़ शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 खानपुर एसओ पर गिरी गाज, तबादला
अरनिया गौकशी मामले में एसओ खानपुर पर गाज गिरी है। एसएसपी की संस्तुति पर आईजी ने उनका गैर जनपद तबादला कर दिया। तबादले के बाद एसएसपी ने आनन-फानन में उन्हें रिलीव कर दिया। इसके अलावा कई और थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया गया है। बृहस्पतिवार को अरनिया में गोकशी को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ था।

एसओ खानपुर राजवीर सिंह के मौके पर पहुंचने पर लोग भड़क गए थे। लोगों का आरोप था कि एसओ खानपुर पूर्व में अरनिया थाने में तैनात थे। उनके कार्यकाल से ही अरनिया में गोतस्करी की वारदातों को बढ़ावा मिला था। एसएसपी की संस्तुति पर आईजी ने उनका गैरजनपद तबादला कर दिया। शुक्रवार को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें रिलीव कर दिया।

इसके अलावा कोतवाली नगर में तैनात दिनेश प्रताप सिंह को खानपुर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसएसपी के पीआरओ शौकेन्द्र सिंह को थाना प्रभारी सलेमपुर नियुक्त किया गया है। ककोड़ में तैनात प्रभाष चंद्र को पीआरओ एसएसपी बनाया गया है।

एसओ सलेमपुर एचएन सिंह को अरनिया प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी सोनिया सिंह ने बताया कि लोगों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एसओ खानपुर का गैरजनपद तबादला किया गया है।

24 घंटे बाद भी नहीं हाथ लगा मास्टरमाइंड
अरनिया क्षेत्र के गांव लखनबाड़ा थाने से कुछ ही दूरी पर नौ गोवंशों को जिस हिंसक तरीके से काट कर फेंका गया था, इससे यही साबित होता है गोतस्करों ने योगी सरकार को खुला चैंलेज दिया है।  घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी मास्टरमांइड पुलिस की पहुंच से दूर  है।

हालांकि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दबिश जारी है। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस को दौडा़ने वाले चैन से नहीं सो पाएंगे। वहीं प्रकरण में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री वेद नागर ने कहा कि योगीराज में गोकशी कतई बर्दाश्त नहीं होगी।


उन्होंने से सीएम योगी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए सभी आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसपी देहात जगदीश पांडे ने बताया कि पुलिस की नींद हराम करने वालों की जगह जेल के भीतर होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed