{"_id":"572b79bf4f1c1b56665cd055","slug":"finance-personnel-spoil-a-million-bike-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने फाइनेंस कर्मी से लूटे एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने फाइनेंस कर्मी से लूटे एक लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 05 May 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर फाइनेंस कर्मी से एक लाख रुपये लूट लिए। घटना स्थल सिकंदराबाद-दनकौर बार्डर होने के कारण दोनों थानों की पुलिस मौके पर सीमा विवाद में उलझी रही।
विज्ञापन
अनूपशहर निवासी प्रादुल कुमार पुत्र कुवरपाल सिंह ने बताया कि वह सिकंदराबाद की टीचर्स कालोनी गैस गोदाम वाली गली में स्थित बंधन फाइनेंस में कलेक्शन एजेंट है। बृहस्पतिवार को वह ग्राम दौला रजपुरा से कलेक्शन के एक लाख रुपये लेकर साइकिल से आ रहा था।
विज्ञापन
तिलडेरी-दौला रजपुरा के बीच में सफेद रंग की बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। घटना स्थल सिकंदराबाद-दनकौर बार्डर पर होने के कारण दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम तक मामला सीमा विवाद में उलझा हुआ था।
विज्ञापन