फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Finance company worker robbed of Rs 85 thousand

फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 85 हजार रुपये लूटे

Fri, 01 Apr 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 01 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Finance company worker robbed of Rs 85 thousand
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

सरभन्ना गांव स्थित रजवाहे के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 85 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से पीट-पीट कर उसे घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके  का जायजा लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मथुरा के नगला मेरठिया निवासी रविंद्र कुमार गुड़गांव की फाइनेंस कंपनी एसवीसीटी में कर्मचारी है। शुक्रवार सुबह रविंद्र कुमार अपने अलीगढ़ की अतरौली ब्रांच क्षेत्र के कलेक्शन के लिए रिगसपुरी, छतारी के जलालपुर गांव गया था। सुबह करीब 11.30 बजे वह अतरौली से अपने ब्रांच आफिस लौट रहा था।
विज्ञापन


सरभन्ना और बान गांव के बीज रजवाहे के पास पीछे से एक बाइक पर तीन बदमाशों ने लात मारकर उसे गिरा दिया। बदमाशों ने अपने चेहरे ढंक रखे थे। बदमाशों ने रविंद्र से बैग में रखे 81,600 रुपये, पर्स में रखे 4200 रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से पीट-पीट कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाद में राहगीरों से मोबाइल लेकर रविंद्र ने अपने अधिकारियों को वारदात की जानकारी दी। ब्रंाच मैनेजर प्रदीप कुमार की सूचना पर छतारी एसओ, डिबाई सीओ पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और मौके का मुआयना किया। पीड़ित रविंद्र कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed