{"_id":"573df64b4f1c1bf957ac74eb","slug":"father-shot-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के घर जा रहे बेटे को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के घर जा रहे बेटे को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 19 May 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
पिस्टल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मना करने के बावजूद पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका के घर जा रहे युवक पर उसके पिता ने बुधवार रात तमंचे से फायरिंग कर दी। एक गोली बाजू में और दूसरी कान को छूकर निकल गई। गंभीर हालत में परिजनों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी पिता गायब है। हालांकि परिजन युवक द्वारा खुद को गोली मारने की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है। कस्बे के लोगों ने बताया कि युवक का पड़ोस में रहने वाली महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
वह बुधवार रात पड़ोसी महिला के घर जाने लगा, लेकिन परिजनों ने उसे देख लिया। पिता को जानकारी होने पर उसने बेटे को रोकने की कोशिश की। बेटा नहीं माना। गुस्से में आकर पिता ने घर में रखे 315 बोर के तमंचे से बेटे पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
एक गोली बेटे की बाजू में लगी और दूसरी कान को छूती हुई निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजन घायल युवक को लेकर बुलंदशहर के निजी अस्पताल पहुंचे।
वहां परिजनों ने बताया कि युवक ने खुद को गोली मारकर घायल कर लिया है। हालांकि इसके कारणों का उन्होेंने खुलासा नहीं किया। एसओ नरसेना ज्ञान सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी लेकिन वहां कोई नहीं मिला। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।