{"_id":"584864bf4f1c1b2434448e55","slug":"father-hostage-inspector-filed-rape-victim-s-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को बंधक बना दरोगा ने दर्ज कराए रेप पीड़िता के बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता को बंधक बना दरोगा ने दर्ज कराए रेप पीड़िता के बयान
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 08 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़िता ने कोतवाली देहात में तैनात दरोगा पर अपने पिता को बंधक बनाकर आरोपी के पक्ष में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिलाने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी ने शिकायत पर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात के गांव निवासी पीड़िता ने एसपी सिटी को बताया कि 22 अप्रैल की रात वह अपने घर पर अकेली थी। माता-पिता गाजियाबाद गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर गांव का युवक घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने की तारीख मुकर्रर हुई तो कोतवाली देहात में तैनात दरोगा प्रमोद ने उसके पिता को थाने में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक, मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान गलत हैं। ऐसा उसने अपने पिता की जान बचाने के लिए किया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता सही कह रही है तो मामला गंभीर है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।